🏆 Join Competition

सिर कटी महिला हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; बच्ची का शव भी बरामद

पूर्णिया। मरंगा थाना क्षेत्र के कामख्या टीओपी अंतर्गत कल्याणपुर चौक के पास नहर के समीप महिला का सिर कटा शव मिलने के मामले में पूर्णिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का कटा हुआ सिर और उसकी करीब दो वर्षीय बच्ची का शव भी बरामद किया गया है।

मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता में बताया कि 22 तारीख को नहर के समीप एक महिला का शव बरामद होने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव की पहचान पूजा देवी, पति पवन शर्मा के रूप में की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मोहम्मद मोफिल, पिता घोलटू, निवासी रहुआ मोगलानी, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर मृतका पूजा देवी का कटा हुआ सिर बरामद किया गया। साथ ही मृतका की करीब दो वर्षीय बच्ची का शव भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मृतका के ससुराल पक्ष से जुड़े लोगों से भी पूछताछ और जांच की जा रही है। मामले में मरंगा थाना कांड संख्या 349/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हत्याकांड के खुलासे में सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पराशर, मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार, कुमार पंकज, सुमन कुमारी, राकेश कुमार शर्मा, पीटीसी मदन कुमार सहित सशस्त्र बल एवं डीआईयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/kashvm5r/public_html/bharatonehindi.com/wp-includes/functions.php on line 5581