🏆 Join Competition

पूर्णिया के विद्या विहार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया बिहार का मान

प्राचार्य श्री निखिल रंजन को मिला “एसओएफ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2025-26”

पूर्णिया के प्रतिष्ठित विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल ने एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के प्राचार्य निखिल रंजन को विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा प्रतिष्ठित “एसओएफ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2025-26” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित 28वें अंतरराष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह 2026 में प्रदान किया गया।

करीब 30 वर्षों से शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल कायम कर रहे विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। विद्यालय के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नवाचारपूर्ण शैक्षणिक वातावरण के कारण यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बन गई है। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड में छात्रों के शानदार प्रदर्शन ने इस सम्मान को और अधिक ऐतिहासिक बना दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बिश्नोई उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में हिमांशु गुप्ता, वाई. एस. राजन, प्रवीण गुप्ता तथा महाबीर सिंह मौजूद रहे।

समारोह के दौरान हिमांशु गुप्ता ने प्राचार्य निखिल रंजन को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल शांडिल्य भी उपस्थित रहे।

इस उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। शिक्षक, छात्र, अभिभावक एवं कर्मचारियों ने प्राचार्य को बधाई देते हुए इसे पूरे विद्या विहार परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। विद्यालय परिसर में लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।

विद्यालय के सचिव राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के समर्पण, अनुशासन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है। वहीं विद्यालय के निदेशक आर. के. पॉल ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

प्राचार्य निखिल रंजन ने कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, टीम भावना और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मंच पर विद्यालय की पहचान बनना उनके लिए अत्यंत गौरव और भावुकता का क्षण है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्या विहार परिवार के सामूहिक प्रयास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। इस सम्मान के बाद पूरे पूर्णिया जिले में विद्यालय परिवार को लगातार शुभकामनाएं एवं बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/kashvm5r/public_html/bharatonehindi.com/wp-includes/functions.php on line 5581