🏆 Join Competition

सीबीएसई 12वीं विज्ञान संकाय में वीवीसीपी का शानदार प्रदर्शन, अनुराग शंकर बने जिला टॉपर

पूर्णिया। विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी), जो विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की प्रतिष्ठित इकाई है, ने सीबीएसई-2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के विज्ञान संकाय में शानदार एवं ऐतिहासिक प्रदर्शन कर जिले में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। वीवीसीपी के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल कर संस्था का गौरव बढ़ाया है।

संस्था के छात्र अनुराग शंकर ने 475 अंक यानी 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले के पीसीएम ग्रुप में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अनुराग ने जेईई मेन्स-2026 परीक्षा में भी 97.07 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

वहीं छात्र सूरज कुमार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल करने के साथ जेईई मेन्स-2026 में 97.71 पर्सेंटाइल प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया। पीसीबी ग्रुप की छात्रा श्रेया भारती ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। श्रेया भारती एवं आराध्या कुमारी, दोनों मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल की छात्राएं हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय एवं वीवीसीपी दोनों का गौरव बढ़ाया। आराध्या कुमारी ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

वीवीसीपी के अन्य सफल विद्यार्थियों में मोहम्मद वासिम रज़ा ने 88.6 प्रतिशत, हर्षित मिश्रा ने 87.6 प्रतिशत, उमंग कुमार ने 84.6 प्रतिशत, हर्षित ने 84.2 प्रतिशत तथा सृष्टि संगम ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।

इस अवसर पर वीवीसीपी के निदेशक प्रशांत शंकर एवं वीवीजीआई के सचिव राजेश मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं संस्था के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वीवीसीपी आने वाले वर्षों में भी शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा तथा विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/kashvm5r/public_html/bharatonehindi.com/wp-includes/functions.php on line 5581