🏆 Join Competition

पटना के तख्त श्री हरमिंदर साहिब गुरुद्वारे को उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता ने की घंटों जांच

पटना के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे को उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता ने की घंटों तलाशी

पटना सिटी।
राजधानी पटना के ऐतिहासिक तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे को उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से अफरा-तफरी सा माहौल उत्पन हो गया। मेल में दावा किया गया था कि गुरुद्वारे के गुरु लंगर हॉल में 4 RDX रखे गए हैं और विस्फोट से पहले VVIP और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया जाए।

जैसे ही धमकी की जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को मिली, उन्होंने तुरंत पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए और पूरे परिसर की घंटों सघन जांच की गई।

हालांकि, कई घंटे की तलाशी के बावजूद कोई भी विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। चौक थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि धमकी भरा ईमेल कहां से और किसने भेजा।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने कहा कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत लग रही है। उन्होंने धमकी को फर्जी करार देते हुए कहा—“गुरुद्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए पहले की तरह खुला है। लोग रोज आते हैं और हम चाहते हैं कि और अधिक संख्या में श्रद्धालु आएं।”

फिलहाल पूरे गुरुद्वारा परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। भारत वन हिंदी पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/kashvm5r/public_html/bharatonehindi.com/wp-includes/functions.php on line 5581