🏆 Join Competition

रेलवे कॉलोनी में चोरों का बढ़ा आतंक, पुलिस गश्ति पर उठा सवाल।

कटिहार रेलवे कॉलोनी में चोरों का आतंक, पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल

कटिहार। जिले की रेलवे कॉलोनी इन दिनों चोरों के निशाने पर है। ताज़ा मामला सहायक थाना क्षेत्र के रेलवे न्यू कॉलोनी का है, जहां बीती रात चोरों ने रेलवे क्वार्टर नंबर 421/A में ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यह क्वार्टर रेलवे गार्ड सुभाष सिंह के नाम पर है। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था और इसी का फायदा उठाकर चोरों ने क्वार्टर को पूरी तरह खंगाल डाला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली वारदात नहीं है। कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस हर बार “जल्द खुलासा” का दावा कर चुप्पी साध लेती है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ कागज़ी साबित हो रही है।

इलाके के निवासियों का कहना है कि रात होते ही लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि केवल बयानबाज़ी से हालात नहीं बदलेंगे।

इधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोगों की चिंता साफ है—अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो रेलवे कॉलोनी कहीं चोरों का अड्डा न बन जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/kashvm5r/public_html/bharatonehindi.com/wp-includes/functions.php on line 5581