नॉर्थ जोन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन शुरू।

जम्मू में 7 सितंबर को एथलेटिक्स ट्रायल्स, प्रयागराज चैंपियनशिप की तैयारी शुरू

रिपोर्ट: विजय कुमार, जम्मू & कश्मीर।


जम्मू-कश्मीर एमेच्योर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से वन-डे सेलेक्शन ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है। इन ट्रायल्स के ज़रिए आगामी नॉर्थ ज़ोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (लड़के और लड़कियां) के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, कंपनी गार्डन में 23 से 25 सितंबर तक आयोजित होगी।

ट्रायल्स 7 सितंबर को यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के एथलेटिक्स ट्रैक पर होंगे। इसमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को सुबह 7:30 बजे निर्धारित स्थल पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें अपने साथ आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाने को भी कहा गया है।

एसोसिएशन की अपील

जम्मू-कश्मीर एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव डीएसपी शरत चंदर सिंह ने बताया कि यह ट्रायल्स खिलाड़ियों के लिए बड़े अवसर का मंच साबित होंगे और चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी।

बाइट्स:

निर्मल सिंह निस (एथलेटिक्स कोच):
“ये ट्रायल्स युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका है। सही प्लेटफॉर्म मिलने पर जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।”

जानवी शर्मा (एथलीट):
“मैंने इस ट्रायल के लिए काफी मेहनत की है। उम्मीद है कि सेलेक्शन होगा और मैं जम्मू-कश्मीर का नाम नॉर्थ ज़ोन चैंपियनशिप में रोशन कर सकूँगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *