बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कही बड़ी बात, देखें रिपोर्ट।

बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव पर हमलावर अंदाज में कहा की विपक्ष वोटर अधिकार यात्रा निकाला हैं, यह यात्रा देखने से लग रहा है उम्मीदवार चयन यात्रा की लड़ाई चल रही है

तेजस्वी यादव चाहते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाए, ताकि उम्मीदवार बन घुमें …वहीं उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कल राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बना रहे थे।

रोहतास में राहुल गांधी तेजस्वी यादव ने जिस रेणु देवी को सामने किया…आरोप लगाया कि इनके पूरे परिवार का नाम कट गया है लेकिन उनका पोल पट्टी 24 घंटे में खुल गया , एक भी लोगों का नाम नहीं कटा है…राहुल गांधी को इसपर माफी मांगनी चाहिए….उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के परिवार के लोग बुथ कैप्चर कर चुनाव जीतते थे….कीर्ति आजाद ने मीडिया में बयान दिया था कि हम लोग बुथ कैपचरिंग कर देते थे….वहीं उन्होंने कहा कि विपक्ष के यात्रा के दौरान एक पुलिसकर्मी पर गाड़ी का चक्का चढ़ गया, लेकिन इन लोगों ने उस पुलिसकर्मी का हाल-चाल तक नहीं पूछा….साथ ही यात्रा के दौरान नबीनगर में एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट भी की गई

विपक्ष को लगता है की यात्रा में भीड़ हो रही है तो सभी उनके वोटर है, लेकिन सर्कस में लोग जोकर को भी देखने जाते हैं क्योंकि उनका वह जोकर मनोरंजन होता है

वहीं मंत्री ने कहा कि बूथ कैप्चर और बैलेट पेपर लूटने का इतिहास राजद और कांग्रेस का रहा है..लालू यादव बाबा साहब को अपमानित करने का काम करते हैं और फिर भी ये लोग संविधान बचाने की बात करते हैं।

शहाबुद्दीन जैसे अपराधी ने बूथ लूटने का काम किया और वैसे अपराधी के लिए अमर रहे का नारा तेजस्वी लगवाते हैं….उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसे संविधानिक संस्थानों पर यह लोग उंगली उठा रहे हैं ।

वहीं बांग्लादेशी रोहिंग्या के फर्जी वोट लेकर चुनाव जीतते थे ।
ये लोग वैसे हैं जो चुनाव हारते है तो ईवीएम खराब होने का आरोप लगाते हैं ।
इन लोग का इतिहास पशुपालन और चारा जैसे घोटालों का रहा है ।
विपक्ष के नेताओं को पता चल गया है कि नवंबर के बाद इनका क्या हश्र होने वाला है ,इसलिए भूमिका बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष का वोटर यात्रा नहीं फर्जी यात्रा है, फर्जी वोटरो को बचाने की यात्रा है।
पटना भारत वन हिंदी से संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *