🏆 Join Competition

भरत तिवारी के परिजनों से मिले चिराग पासवान, बोले- दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

परिजनों से बातचीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए चिराग पासवान ने कहा कि इस मामले में दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, तो पुलिस को गोली नहीं चलानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

चिराग पासवान ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, पूर्व विधायक हुलास पांडे, नीलेश्वर उपाध्याय, राजू तिवारी, पिंटू तिवारी, पार्टी के प्रदेश सचिव प्रकाश पासवान, जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/kashvm5r/public_html/bharatonehindi.com/wp-includes/functions.php on line 5581