🏆 Join Competition

किशनगंज में बीएलओ पर हमला, लूट और जान से मारने की धमकी

किशनगंज में बीएलओ पर हमला, लूट और जान से मारने की धमकी

किशनगंज।
शहर के मोतीबाग ईरानी बस्ती में बूथ नंबर 266 के बीएलओ 29 वर्षीय मो. कादीर नूर पर दबाव डालकर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है। उस समय कादीर अपने घर पर जुलूस की तैयारी कर रहे थे, तभी 10–15 की संख्या में हथियारबंद लोग आंगन में घुस आए।

आरोपियों ने की मारपीट और लूट

आरोप है कि कमर इरानी (30) और हैदर इरानी (31), दोनों स्व. शेरू अली के पुत्र, सहित अन्य लोग हथियार लेकर घर में घुसे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कादीर के साथ मारपीट की और लूटपाट की।

कादीर के अनुसार, जब उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से इनकार किया तो हमलावरों ने उनके सिर पर वार कर दिया। आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन, गले से सोने की चेन (एक तोला) और जेब से ₹3500 नकद छीन लिया।

परिवार को जलाने की धमकी

पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने धमकी दी—

“दो दिन के भीतर नाम नहीं जोड़ा तो पूरे परिवार को जला देंगे।”

पुलिस में शिकायत, क्षेत्र में तनाव

घटना के बाद कादीर ने थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस मामले पर एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि—

“मामले की जानकारी मिली है। संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/kashvm5r/public_html/bharatonehindi.com/wp-includes/functions.php on line 5581