बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का कांग्रेस और विपक्ष पर बड़ा हमला

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का कांग्रेस और विपक्ष पर बड़ा हमला।

पटना।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी आज पटना पहुंचे और उन्होंने राहुल गांधी की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिए जाने पर कड़ी निंदा की।

मनोज तिवारी ने कहा कि अगर गाली देना गलत था, तो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने उस कार्यकर्ता पर कार्रवाई क्यों नहीं की? भाजपा अपने नेताओं पर गलती होने पर सख्त कार्रवाई करती है, लेकिन कांग्रेस और राजद गाली देने वाले कार्यकर्ताओं को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना बिहार को शर्मसार करने वाली है।

तिवारी ने जोर देकर कहा—

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को सड़क, पुल, अस्पताल और कॉलेज जैसी सौगात दी है। उनके खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

मनोज तिवारी ने केरल कांग्रेस द्वारा बिहार की तुलना बीड़ी से किए जाने पर भी कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा बिहार का अपमान करती रही है। इमरजेंसी के समय जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस को उसकी औकात दिखाई थी, तभी से कांग्रेस बिहार से बदला ले रही है।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के सामने पंजाब चुनाव के दौरान भी बिहारियों को रोकने की बात कही गई थी। इसके बावजूद तेजस्वी यादव कांग्रेस के साथ खड़े हैं।

तिवारी ने चेतावनी दी कि —

“अगर कोई भी व्यक्ति बिहार को गाली देगा, तो मैं उसे छोड़ूंगा नहीं। लालू यादव और तेजस्वी यादव को बिहार से माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो बिहार की जनता समय आने पर जवाब देगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *