🏆 Join Competition

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद VIP प्रमुख का बड़ा बयान

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद VIP प्रमुख का बड़ा बयान।


विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश साहनी ने इंडिया गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है। बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छे माहौल में सम्पन्न हुई है।

साहनी ने बताया कि गठबंधन में जल्द ही दो नए दल शामिल होने वाले हैं, जिसकी औपचारिक घोषणा 15 सितंबर तक कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं है।

उन्होंने कहा—

“हमारे यहां किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। सारे सीटों पर एक-एक करके बात चल रही है। किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने पहले से ही विभिन्न मंचों पर अपनी बात रख दी है कि हम कितनी सीटों पर लड़ेंगे।”

साहनी ने यह भी संकेत दिया कि VIP कोटे से सीटों की संख्या 19 से 20 तक हो सकती है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही गठबंधन सीटों पर अंतिम निर्णय लेगा और इसकी जानकारी मीडिया और जनता को दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/kashvm5r/public_html/bharatonehindi.com/wp-includes/functions.php on line 5581